आखिर भगवान शिव को क्यों नहीं चढ़ाया जाता केतकी का फूल जाने क्या है वजह ? - Hindu

Breaking News

Wednesday, July 22, 2020

आखिर भगवान शिव को क्यों नहीं चढ़ाया जाता केतकी का फूल जाने क्या है वजह ?

आखिर भगवान शिव को क्यों नहीं चढ़ाया जाता केतकी का फूल जाने क्या है कारण।



आज इस आर्टिकल में हम आपको भगवान शिव के बारे में बताने जा रहे हैं भगवान शिव को आखिर केतकी का फूल क्यों नहीं चढ़ाया जाता।



शिवपुराण के अनुसार, एक बार ब्रह्मा व विष्णु में विवाद छिड़ गया कि दोनों में श्रेष्ठ कौन है? ब्रह्माजी सृष्टि के रचयिता होने के कारण श्रेष्ठ होने का दावा कर रहे थे और भगवान विष्णु पूरी सृष्टि के पालनकर्ता के रूप में स्वयं को श्रेष्ठ कह रहे थे।
- तभी वहां एक विराट ज्योतिर्मय लिंग प्रकट हुआ। दोनों देवताओं ने यह निश्चय किया गया कि जो इस लिंग के छोर का पहले पता लगाएगा, उसे ही श्रेष्ठ माना जाएगा। अत: दोनों विपरीत दिशा में शिवलिंग का छोर ढूंढने निकले। छोर न मिलने के कारण विष्णु लौट आए।



ब्रह्मा भी सफल नहीं हुए परंतु उन्होंने आकर विष्णु से कहा कि वे छोर तक पहुंच गए थे। उन्होंने केतकी के फूल को इस बात का साक्षी बताया। ब्रह्माजी के असत्य कहने पर स्वयं भगवान शिव वहां प्रकट हुए और उन्होंने ब्रह्माजी की आलोचना की।



दोनों देवताओं ने महादेव की स्तुति की। तब शिवजी बोले कि मैं ही सृष्टि का कारण, उत्पत्तिकर्ता और स्वामी हूं। मैंने ही तुम दोनों को उत्पन्न किया है।





शिव ने केतकी पुष्प को झूठा साक्ष्य देने के लिए दंडित करते हुए कहा कि यह फूल मेरी पूजा में उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इसीलिए शिव के पूजन में कभी केतकी का फूल नहीं चढ़ाया जाता इस कारण से आज तक भगवान शिव को केतकी का फूल नहीं चढ़ाया जाता।



इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Brain Remind |Vastu shastra | Health tips|Home Remedies hindi | Technology |Job |Ajab Gajab https://ift.tt/2CFKc2H

No comments:

Post a Comment

Pages