सावन का पूरा महीना भगवान शिव को ही समर्पित होता हैं और इस महीने में सभी भक्तगण भगवान शिव के मंदिर में उनके दर्शन करने के लिए जाते हैं।
और लोग आतुर भी क्यों ना हो, आखिर भगवान शिव की महिमा ही इतनी भारी हैं यहाँ तक कि उनके मंदिर भी कई रहस्य लिए हुए हैं आज हम आपको भगवान शिव के ऐसे ही एक मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे कई रहस्य जुड़े हुए हैं और इससे शिव भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी है इस मंदिर का नाम हैं टूटी झरना मंदिर।
झारखंड के रामगढ़ जिले में एक चमत्कारिक शिव मंदिर है जिसे टूटी झरना के नाम से जाना जाता है यहां स्वयं मां गंगा शिवलिंग पर जलाभिषेक करती हैं।
मंदिर की विशेष बात यह है कि यहां वर्ष के 12 महीने और 24 घंटे जलाभिषेक होता रहता है मान्यता के अनुसार इस स्थान का वर्णन पुराणों में भी है। भक्तों की आस्था है कि इस मंदिर में मांगी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण हो जाती है।
जल धारा कहां से आती है, ये अभी रहस्य ही है कहा जाता है कि शिवलिंग पर स्वयं मां गंगा जलाभिषेक करती हैं यहां दो रहस्यमयी हैंडपंप भी हैं इनसे पानी लेने के लिए लोगों को इन्हें चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती क्योंकि इनमें से स्वयं जल निकलता रहता है जबकि मंदिर के समीप की नदी सूखी पड़ी हुई है परंतु अत्यधिक गर्मी में भी इन हैंडपंपों से निरंतर जल की धारा बहती रहती है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Brain Remind |Vastu shastra | Health tips|Home Remedies hindi | Technology |Job |Ajab Gajab https://ift.tt/30BJKvJ







No comments:
Post a Comment