
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि आप किसी अन्य के व्हाट्सऐप स्टेटस को भी डाउनलोड कर सकते हैं। जब किसी व्हाट्सऐप स्टेटस पर क्लिक करते हैं तो वह फोन में छिपे .statuses फोल्डर में सेव हो जाता है। यहां पर जाने के लिए फाइल मैनेजर के मेन्यू बार में सेटिंग्स विकल्प पर जाएं।
ये भी पढ़ेः चाय बेच कर बने करोड़पति, इंजीनियर की जॉब छोड़ शुरू की कंपनी
ये भी पढ़ेः इंडियन हैकर को गूगल ने दिया प्राइज, जानिए हैकिंग से बचने के सीक्रेट्स
सेटिंग्स में जाकर अनहाइड फाइल्स के ऑप्शन पर क्लिक कर दें। इसके बाद आप फाइल मैनेजर में मौजूद व्हाट्सऐप फोल्डर में जाएं। यहां मौजूद मीडिया फोल्डर में जाएं। मीडिया फोल्डर में आपको .statuses फोल्डर नजर आएगा। इस फोल्डर में आपको व्हाट्सऐप स्टेटस पर मौजूद फोटोज और वीडियोज नजर आएंगे।
आप अपने पसंदीदा व्हाट्सऐप स्टेटस को डाउनलोड करने के लिए खास ऐप्स भी काम में ले सकते हैं। ये थर्ड पार्टी ऐप्स होते हैं। इन्हें गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Dw0CeK


No comments:
Post a Comment