स्वप्न शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया हे जिन्हें सपने में देखना बहुत ही शुभ रहता है मान्यता है की यदि सपने में ये चीजें दिखाई दे जाएं तो समझना चाहिए की आप पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है और जल्दी ही आपको धन लाभ हो सकता है।
सपने में सांप या फिर सांप का बिल देखना धन प्राप्ति का संकेत होता है माना जाता है की इससे आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है लेकिन अगर सपने में सांप पीछे भाग रहा हो और आपको भय लगे तो यह शुभ नहीं माना जाता है।
यदि आप सपने में मधुमक्खी का छत्ता देखते है तो यह भी धन प्राप्ति का संकेत होता है इससे आपको भविष्य में अधिक धन लाभ हो सकता है।
सपने में स्वयं को किसी वृक्ष या ऊंचे स्थान पर चढ़ते हुए देखना सफलता प्राप्ति का संकेत माना जाता है ऐसा स्वप्न आने पर आपको अपने करियर को ऊंचाइयों तक ले जाने के अवसर प्राप्त हो सकते है।
सपने में कमल का फूल देखना स्वयं मां लक्ष्मी के दर्शन करने के समान माना जाता है।
from Brain Remind |Vastu shastra | Health tips|Home Remedies hindi | Technology |Job |Ajab Gajab https://ift.tt/3jWsjA4






No comments:
Post a Comment