भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से पहले दही चीनी का सेवन किया जाता है दही चीनी का सेवन शुभ माना जाता है।
कहा जाता है की इसे खाने के बाद इंसान जिस भी काम के लिए जा रहा है वो जरूर पूरा होगा नव दंपति के जीवन की शुरुआत अगर दही-चीनी खिला कर हो तो उनके जीवन में वैसी ही मिठास बनी रहती है दही को सुपर फ़ूड कहा जाता है।
क्योंकि इसमें कैल्शियम, विटमिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे अहम विटमिन्स और मिनरल्स से भरी होने के साथ पाचन में बहुत अच्छी होती है इसमें पाया जाने वाला नेचुरल लैक्सेटिव सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है ज्योतिष के अनुसार दही का सफेद रंग चन्द्रमा का कारक माना जाता है।
चन्द्रमा मन को शांत और स्थिर बंनाने वाला ग्रह होता है इसलिए उसे मजबूत बंनाने के लिए दही खाना चाहिए ज्योतिष मानता है कि सफेद चीज घर से खा कर जब कोई निकलता है तो उसका मन एकाग्र होता है गर्मी में शरीर को ज्यादा से ज्यादा ठंडा रखने की जरूरत होती है दही में मौजूद तत्व आपको कुल रखते है।
दही जब चीनी के साथ मिल जाता है तो ये एनर्जी देने का काम करता है क्योंकि चीनी ग्लूकोज में तब्दील हो जाती है दोनों जब साथ मिलते हैं तो इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती दही चीनी से पेट में प्रोबॉयोटिक्स जैसे अच्छे बैक्टिरिया भी पहुंचते हैं जो पेट की हर तरह की समस्या को दूर कर देते हैं।
from Brain Remind |Vastu shastra | Health tips|Home Remedies hindi | Technology |Job |Ajab Gajab https://ift.tt/3dUaU7s







No comments:
Post a Comment