वास्तु के अनुसार घर में नेगिटिव एनर्जी अधिक होने से परिवार के सदस्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है इसके कारण कई लोग तनाव का शिकार हो जाते है इससे बचने के लिए छोटी -छोटी बातों का ध्यान रखना जरुरी होता है।
यदि घर में लगातार तनाव या कलह का माहौल बना रहता है तो सुबह घर की सफाई के बाद हल्दी को जल में घोलकर एक पान के पत्ते की सहायता से पुरे घर में छिड़काव करें इससे आपकी परेशानी दूर होगी।
रोजाना सुबह -शाम गाय के शुद्ध घी का दीपक घर के मंदिर में लगाना चाहिए इससे सकारात्मकता बढ़ती है।
पूजा करते समय रोजाना घर में घंटी या शंख बजाना चाहिए इससे सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकलती है।
घर के मंदिर में भगवान का चढ़ाए गए फूल सूखने पर वहां से हटा देना चाहिए इससे भी नेगेटिव एनर्जी का प्रसार होता है।
from Brain Remind |Vastu shastra | Health tips|Home Remedies hindi | Technology |Job |Ajab Gajab https://ift.tt/3CvJZcB






No comments:
Post a Comment