Ajab Gajab: एक ऐसा अनोखा झरना जिस पर बिना फिसले चढ़ जाते हैं लोग - Hindu

Breaking News

Sunday, November 8, 2020

Ajab Gajab: एक ऐसा अनोखा झरना जिस पर बिना फिसले चढ़ जाते हैं लोग

डिजिटल डेस्क। दुनिया में ऐसी कई चीजें हैं, जो अपने किसी खास वजहों से लोगों के बीच काफी मशहूर हैं। आज हम आपको एक ऐसे झरना के बारे में बताएंगे, जिस पर आप नीचे से ऊपर तक बिना फिसले चढ़ सकते हैं। आमतौर पर अन्य झरनों में ऐसे संभव नहीं हो सकता है। क्योंकि फिसलन और काई के कारण चोट लगने की सबसे ज्यादा संभावना रहती है।

दरअसल, 'बुआ थोंग' नामक यह झरना थाईलैंड में स्थित है। यह झरना इतना अनोखा है कि आप इसके बहते पानी पर दौड़ते हुए चढ़ सकते हैं। 330 फीट की ऊंचाई वाले इस झरने को 'चिपचिपा' झरना भी कहते हैं। सबसे खास बात ये है कि चट्टानों पर बहता हुआ इस झरने का पानी सफेद रंग में नजर आता है। अगर किसी को इस झरने पर सीधे चढ़ने में दिक्कत हो रही हो, तो साइड में बंधी रस्सी को पकड़कर चढ़ और उतर सकता है। 

बुआ थोंग वाटरफॉल में आसानी से ग्रिप करने वाली लाइम स्टोन की चट्टाने हैं। ये चट्टाने छूने पर सख्त स्पंज की तरह महसूस होती हैं। इसी वजह से खुद को चोट पहुंचाए बिना इस झरने पर आसानी से चढ़ा जा सकता है। इस झरने का जल स्रोत में कैल्शियम की काफी मात्रा है, जो चट्टानों पर जम जाता है। इस कारण चट्टानों पर काई भी नहीं जमती है।

चिपचिपा झरना के पानी में मिले चूने का ही कमाल है कि बबल जैसी क्रीम कलर की चट्टानों पर दूध जैसा सफेद पानी बहता है। वहीं इसकी गोलाकार चट्टाने वाटर स्लाइड जैसा इंप्रेशन देती हैं। ज्यादातर लोग इस झरने पर नीचे से ऊपर जाने का रोमांच के लिए आते हैं। अगर किसी को इस झरने पर सीधे चढ़ने में दिक्कत हो रही हो, तो साइड में बंधी रस्सी को पकड़कर चढ़ और उतर सकता है। हालांकि, अधिकांश लोग बिना रस्सियों के ही चढ़ना पसंद करते हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ajab Gajab, thailand bua tong unique waterfall with a height of 330 feet people climb without slipping
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2U6CDqY

No comments:

Post a Comment

Pages