कोई भी पूजा करने से पहले क्यों लिया जाता है संकल्प जाने क्या है इसका महत्व ।
जैसा कि आपको पता है कि कोई भी पूजा करने से पहले कुछ ना कुछ संकल्प जरूर लिया जाता है लेकिन यह संकल्प क्यों जरूरी है इसका क्या महत्व है।
संकल्प से जुड़ी खास बातें…
- शास्त्रों के अनुसार किसी भी प्रकार के पूजन से पहले संकल्प अवश्य लेना चाहिए। पूजा से पहले अगर संकल्प ना लिया जाए तो उस पूजन का पूर्ण फल प्राप्त नहीं हो पाता है।
- मान्यता है कि संकल्प के बिना की गई पूजा का सारा फल इन्द्र देव को प्राप्त हो जाता है।
इसीलिए प्रतिदिन की पूजा में भी पहले संकल्प लेना चाहिए, फिर पूजन करना चाहिए।
- शास्त्रों के अनुसार संकल्प लेने का अर्थ है कि इष्टदेव और स्वयं को साक्षी मानकर संकल्प लें कि हम यह पूजन कार्य विभिन्न इच्छाओं की कामना पूर्ति के लिए कर रहे हैं और इस पूजन को पूर्ण अवश्य करेंगे।
- संकल्प लेते समय हाथ में जल, चावल और फूल लिए जाते हैं, क्योंकि इस पूरी सृष्टि के पंचमहाभूतों (अग्रि, पृथ्वी, आकाश, वायु और जल) में भगवान गणपति जल तत्व के अधिपति हैं,अत: श्रीगणेश को सामने रखकर संकल्प लिया जाता है। श्रीगणेश की कृपा से पूजन कर्म बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाते हैं।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Brain Remind |Vastu shastra | Health tips|Home Remedies hindi | Technology |Job |Ajab Gajab https://ift.tt/3oZDKqQ






No comments:
Post a Comment